Publish Date: Mon, 28 Mar 2022 (10:39 IST)Updated Date: Mon, 28 Mar 2022 (10:46 IST)
नए दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 1270 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोनावायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,20,723 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,859 रह गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 31 और लोगों की मौत के बाद संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,035 हो गई।
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,859 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 328 की कमी दर्ज की गई।