Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत ने 22 नवंबर तक 95 देशों को Corona Vaccine की 7.07 करोड़ खुराकें भेजीं : जितेन्द्र सिंह

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत ने 22 नवंबर तक 95 देशों को Corona Vaccine की 7.07 करोड़ खुराकें भेजीं : जितेन्द्र सिंह
, शनिवार, 27 नवंबर 2021 (00:27 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि भारत ने 22 नवंबर तक 95 देशों को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की करीब 7.07 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की है और इनमें से सरकार ने 47 देशों को 1.27 करोड़ खुराकें दी हैं।

उन्होंने बताया कि बाकी की 5.8 करोड़ खुराकों की आपूर्ति सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अपने व्यावसायिक और कोवैक्स वादों के तहत की हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने शुक्रवार को आयोजित 9वें ब्रिक्स देशों के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने ‘ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स’ में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) को उसका सही स्थान दिलाने के लिए मिलकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाकर ही हासिल किया जा सकता है।

विभिन्न सत्रों के दौरान सिंह ने बताया कि भारत ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम के तहत दुनियाभर में देशों को कोविड-19 का टीका उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने बताया, 22 नवंबर, 2021 तक भारत ने 95 देशों को कोविड-19 की करीब 7.07 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की है और इनमें से सरकार ने 47 देशों को 1.27 करोड़ खुराकें दी हैं बाकी की 5.8 करोड़ खुराकों की आपूर्ति सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अपने व्यावसायिक और कोवैक्स वादों के तहत की हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

AAP सांसद संजय सिंह को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज