Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Janta Curfew : हिन्दुस्तान की हुंकार से हारेगा कोरोना वायरस, 5 बजे देशभर में 'नायकों' के सम्मान में गूंजे घड़ियाल, शंख, तालियां (Photos)

हमें फॉलो करें Janta Curfew : हिन्दुस्तान की हुंकार से हारेगा कोरोना वायरस, 5 बजे देशभर में 'नायकों' के सम्मान में गूंजे घड़ियाल, शंख, तालियां (Photos)
, रविवार, 22 मार्च 2020 (22:49 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देशवासियों ने 'जनता कर्फ्यू' के दौरान रविवार शाम 5 बजे बर्तन, तालियां और शंख, घंटी, घड़ियाल बजाकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे 'नायकों' के प्रति सम्मान और आभार जताया।
 
बर्तन, शंख, ताली से देश का पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। इसमें आम नागरिक से लेकर उद्योग, खेल और सिनेमा जगत की हस्तियां शामिल थीं।
 
रात 9 बजे यह जनता कर्फ्यू खत्म हो गया। 'जनता कर्फ्यू' से देशवासियों ने यह दिखा दिया कि कोरोना वायरस से जंग के लिए सब साथ खड़े हैं। पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे लोगों के प्रति धन्यवाद करने वाले देशवासियों की प्रशंसा की। देखिए चित्रमय झलकियां- 
webdunia
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ताली बजाकर सम्मान और आभार जताया।
 
webdunia
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने घड़ियाल बजाया। 
webdunia
महानायक अमिताभ बच्चन ने परिवार के साथ सम्मान प्रदर्शित किया।
webdunia
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी घंटी बजाई। 
webdunia
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परिवार सहित ताली बजाई। 
webdunia
जनता कर्फ्यू के दौरान देश के बड़े शहरों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा था।
webdunia
जनता कर्फ्यू के दौरान मेट्रो का परिचालन भी बंद रहा।
webdunia
इंदौर में 'जनता कर्फ्यू' का माकूल असर देखने को मिला। यहां सड़के सूनी पड़ी रही और लोग घरों में कैद रहे।
webdunia
इंदौर की सड़कों पर सन्नाटा बेहद डरावना लग रहा था। इस तरह का बंद आज तक कभी नहीं हुआ।
webdunia
इंदौर को मिनी मुंबई कहा जाता है लेकिन रविवार को जनता कर्फ्यू में यह शहर देश के अन्य शहरों की तरह पूरी तरह बंद रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Virus : अच्छी खबर, कनिका कपूर की पार्टी में शामिल 53 लोगों में से 11 की रिपोर्ट निगेटिव