Publish Date: Tue, 28 Apr 2020 (07:14 IST)
Updated Date: Tue, 28 Apr 2020 (07:25 IST)
मुंबई। मुंबई में सरकारी जेजे अस्पताल ने कोरोना वायरस से एक मरीज के संक्रमित पाए जाने के बाद अपने डायलिसिस विभाग में कामकाज को स्थगित कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के 25 कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर पृथकवास में भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि जेजे अस्पताल में कामकाज फिर से शुरू करने में अभी कुछ दिन लगेंगे। केवल एक व्यक्ति को आपातकालीन मामलों को देखने के लिए नियुक्त किया जाता है। (भाषा)