Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delta : बच्‍चों के लिए काल बना डेल्टा वैरिएंट, दुनियाभर में मचा हड़कंप

Advertiesment
delta
कोरोनावायरस के डेल्टा वैरिएंट को लेकर आशंका जताई जा रही है कि बच्चों पर इसका सबसे ज्यादा असर होगा। दुनिया के कई देशों में डेल्टा की चपेट में आने के खबरें भी सामने आ रही हैं। डेल्‍टा वेरिएंट इंडोनेशिया में बच्‍चों के लिए काल बना हुआ है। मलेशिया में भी डेल्टा के कारण हालात भयावह हो गए हैं। मलेशिया में डेल्टा वैरिएंट के कारण रोजाना सामने आने वाले मामलों में भी बढ़ोतरी हो गई है।

 
बच्‍चों की यह मौत ऐसे समय पर हो रही है जब पूरे दक्षिण पूर्वी एशिया में डेल्‍टा वेरिएंट तबाही मचा रहा है। मीडिया खबरों के अनुसार पिछले कुछ सप्‍ताह में कोरोना महामारी से सैकड़ों बच्‍चों की मौत हो गई है।

 
इनमें 5 साल से भी कम उम्र के बच्चे हैं। इंडोनेशिया में बच्‍चों की मौत की दर दुनिया के अन्‍य हिस्‍सों की तुलना में कहीं अधिक है। इंडोनेशिया की भयावह स्थिति को देखकर दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार इस महीने के एक हफ्ते में ही 100 से ज्‍यादा बच्‍चों की मौत हो गई। शुक्रवार को ही इंडोनेशिया में कोरोना के 50 हजार नए मामले आए और 1566 लोगों की मौत हो गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुनियाभर में तेजी से पांव पसारता Delta 3 का वेरिएंट, भारत में भी अलर्ट