Publish Date: Sat, 01 Aug 2020 (08:36 IST)
Updated Date: Sat, 01 Aug 2020 (08:39 IST)
मैक्सिको सिटी। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या के मामले में मैक्सिको दुनिया में तीसरे नंबर पर है। कोरोनावायरस संक्रमण के कारण सर्वाधिक लोगों की मौत अमेरिका में हुई है और उसके बाद सबसे ज्यादा लोगों की जान ब्राजील में गई है।
जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक मैक्सिको में कोविड-19 के कारण 46,119 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा संक्रमण के कारण ब्रिटेन में मरने वाले लोगों से कुछ ही अधिक है।
मैक्सिको की आबादी ब्रिटेन के मुकाबले दोगुनी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मैक्सिको में कोरोनावायरस के 4,24,000 से अधिक मामले हैं। (भाषा)