Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विधायक आतिशी ने की अपने कार्यालय में 'ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर लाइब्रेरी' की शुरुआत

Advertiesment
MLAAtishi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में जीवनरक्षक गैस की कमी का सामना कर रहे मरीजों की सहायता के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने कालकाजी के अपने कार्यालय में 'ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर लाइब्रेरी' की शुरुआत की है।

 
अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन और दैविक फाउंडेशन की सहायता से स्थापित की गई इस लाइब्रेरी की शुरुआत सोमवार को की गई। इसके जरिए उन मरीजों को नि:शुल्क ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराए जाएंगे, जो कि ऑक्सीजन का संतृप्ति स्तर (सैचुरेशन लेवल) कम होने की समस्या से जूझ रहे हैं।

webdunia

दक्षिण दिल्ली की कालकाजी सीट से विधायक आतिशी ने मंगलवार को ट्वीट कर अपने कार्यालय में 'ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर लाइब्रेरी' की शुरुआत किए जाने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मरीज ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर का उपयोग करने के बाद दोबारा इसे विधायक कार्यालय को वापस करेगा और फिर इसे दूसरे जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल, मुस्लिम महिला ने किया बुजुर्ग हिन्दू व्यक्ति का दाह-संस्कार