Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona vaccination की बढ़ी रफ्तार, अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों को लगा टीका

हमें फॉलो करें Corona vaccination की बढ़ी रफ्तार, अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों को लगा टीका
, शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (12:57 IST)
नई दिल्ली। देश में अब तक 1 करोड़ 1 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है, वहीं कोरोना संक्रमण की धीमी रफ्तार के बीच कुछ दिनों से नए मामलों में वृद्धि हो रही है और सक्रिय मामलों में दूसरे दिन भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। इस बीच देश में अब तक 1 करोड़ 1 लाख 88 हजार 007 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
कोरोना के 13,193 नए मामले : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13,193 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ 9 लाख 63 हजार से अधिक हो गया है। सक्रिय मामलों में 2200 की बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या अब 1.39 लाख हो गई है। इससे पहले गुरुवार को 793 सक्रिय मामले बढ़े थे।
 
1 करोड़ से अधिक मरीज स्वस्थ : गत 24 घंटों के दौरान 10,896 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1 करोड़ 6 लाख 67 हजार 741 हो गई है। इसी अवधि में 97 और मरीजों की मौत हो गई और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 56 हजार 111 हो गया। देश में रिकवरी दर 97.30 और सक्रिय मामलों की दर 1.27 प्रतिशत है जबकि मृत्युदर 1.42 फीसदी है।
 
महाराष्ट्र में 2,846 सक्रिय मामले : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक बढ़े और इनकी संख्या अब 42,047 हो गई है। राज्य में 2,543 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.87 लाख हो गई है जबकि 38 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,669 हो गया है।
webdunia
केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर : देश का दक्षिणी राज्य केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है हालांकि सक्रिय मामले 623 कम हुए हैं और सबसे अधिक 5,193 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले घटकर 60,451 रह गए हैं, वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9.56 लाख हो गया है जबकि 14 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 4,046 हो गई है।
 
दिल्ली में सक्रिय मामले 25 कम हुए : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले 25 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 1,053 रह गई है वहीं 2 और मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में अब तक 10,896 लोगों की इस बीमारी से जान जा चुकी है जबकि 6.25 लाख से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
 
कर्नाटक में बढ़े कोरोना के 94 सक्रिय मामले : कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 94 बढ़कर 5,811 हो गए हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,282 हो गया है तथा अब तक 9.28 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले 15 बढ़कर 1715 हो गए हैं और 1,623 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.93 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। आंध्रप्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 12,619 हो गए हैं, वहीं 54 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 8.81 लाख से अधिक हो गई है जबकि 7,166 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,173 रह गई है तथा अभी तक 12,444 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8.30 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।
उत्तरप्रदेश में सक्रिय मामले कम हुए : आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में सक्रिय मामले कम होकर 2,587 रह गए हैं, वहीं इस महामारी से 8,709 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.91 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3,672 रह गए हैं और 10,239 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.59 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले 96 बढ़कर 2,642 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.69 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5,732 मरीजों की जान जा चुकी है।
webdunia
मध्यप्रदेश में सक्रिय मामले बढ़े : मध्यप्रदेश में सक्रिय मामले 46 बढ़कर 1,909 हो गए हैं तथा अब तक 2.52 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3,844 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले घटकर 3,005 रह गए हैं। राज्य में 3 लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं, वहीं 2 और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3,790 हो गई है।
गुजरात में सक्रिय मामले घटे : गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 1,696 रह गए हैं तथा 4,403 लोगों की मौत हुई है और 2.60 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले घटकर 513 रह गए हैं। राज्य में कोरोना से 1,531 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.59 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
 
कोरोना से राज्यों में हुईं मौतें : कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 3042, राजस्थान में 2783, जम्मू-कश्मीर में 1954, ओडिशा में 1913, उत्तराखंड में 1684, असम में 1091, झारखंड में 1084, हिमाचल प्रदेश में 994, गोवा में 786, पुड्डुचेरी में 660, त्रिपुरा में 391, मणिपुर में 373, चंडीगढ़ में 348, मेघालय में 148, सिक्किम में 135, लद्दाख में 130, नगालैंड में 91, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 10 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में 2 लोगों की मौत हुई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी बोले, पुरानी बेड़ियों को तोड़ेगी नई शिक्षा नीति