Publish Date: Fri, 27 Mar 2020 (07:25 IST)
Updated Date: Fri, 27 Mar 2020 (07:29 IST)
पेरिस। यूरोप में Corona Virus का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस खतरनाक वायरस से यूरोप में 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
यूरोप में कुल 15 हजार 500 मौत हो चुकी है जिनमें इटली में 8165, स्पेन में 4089 और फ्रांस में 1331 लोगों की मौत शामिल है। यह आंकड़ा एएफपी द्वारा गुरुवार को जारी किया गया।
कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाद्वीप यूरोप में संक्रमित लोगों की कुल संख्या दो लाख 68 हजार 191 है। यह वायरस सबसे पहले दिसंबर में चीन में सामने आया था।