Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

COVID-19 in Mumbai : मुंबई बन गया Corona से 10 हजार मौतों वाला पहला शहर

हमें फॉलो करें COVID-19 in Mumbai : मुंबई बन गया Corona से 10 हजार मौतों वाला पहला शहर
, शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (23:56 IST)
मुंबई। वाणिज्यिक नगरी मुंबई कोरोनावायरस (Coronavirus) से 10 हजार से अधिक मौतों वाला देश का पहला शहर बन गया है। आज महानगरी में 1257 नए मामले आए और कुल संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख को पार कर 250061 हो गया।

मुंबई में शनिवार शाम को आए आंकड़ों में कोरोनावायरस से 50 और मरीजों की मौत हुई और इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 10 हजार को पार कर 10016 पर पहुंच गई। इसके बाद महानगर देश का ऐसा पहला शहर बन गया जहां जानलेवा वायरस दस हजार से अधिक की जान ले चुका है।

आज महानगरी में 1257 नए मामले आए और कुल संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख को पार कर 250061 हो गया।महानगर में वायरस को दो लाख नौ हजार 152 मरीज मात दे चुके हैं जबकि फिलहाल 19 हजार 554 इससे अभी जूझ रहे हैं।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 in India : भारत में एक्टिव केस की संख्या घटकर 6 लाख के करीब, 70 लाख से ज्यादा हो चुके हैं स्वस्थ