Publish Date: Mon, 06 Apr 2020 (18:50 IST)
Updated Date: Mon, 06 Apr 2020 (18:54 IST)
पूरे देश में लॉकडाउन है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। लोगों को अब भी सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करना बताया जा रहा है, लेकिन नागपुर पुलिस ने इसके लिए जो तरीका अपनाया है, उसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया में हो रही है।
दरअसल, नागपुर पुलिस ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का एक फोटो शेयर किया है। ऐसा कर उन्होंने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक किया।
नागपुर पुलिस ने शाहरुख खान और दीपिका के फोटो के बीच सोशल डिस्टेंसिंग लिखा है। दरअसल दोनों इस फोटो में दूर-दूर बैठे हैं।
इसके साथ ही फिल्म के पॉपुलर डायलॉग ‘डोन्ट अंडर एस्टीमेट द पावर ऑफ कॉमन मैन’ को भी अलग तरह से पेश किया है। आम लोगों को नागपुर पुलिस का यह आइडिया बेहद पसंद आ रहा है। कई लोगों ने तो फिल्मी अंदाज में इसका जवाब दिया।
इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा है ‘सॉरी मीनम्मा बस कुछ दिन और की बात है!’
बता दें कि फिल्म में दीपिका का नाम मीनम्मा था।
हजारों लोग नागपुर पुलिस के इस आइडिया को शेयर कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के इस तरीके को कई लोगों ने ट्वीट और री-ट्वीट किया है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां अब तक 781 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, वहीं 46 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को जो 33 नए मामले सामने आएं हैं, उसमें से 19 पिंपरी-चिंचवड़, मुंबई, अहमदनगर, सतारा और वसई शामिल है।
webdunia
Publish Date: Mon, 06 Apr 2020 (18:50 IST)
Updated Date: Mon, 06 Apr 2020 (18:54 IST)