Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विश्व के 4 देशों अमेरिका, ब्राजील, भारत और मेक्सिको में कोरोना से 50 प्रतिशत मौतें, अमेरिका में सर्वाधिक प्रभावित

हमें फॉलो करें विश्व के 4 देशों अमेरिका, ब्राजील, भारत और मेक्सिको में कोरोना से 50 प्रतिशत मौतें, अमेरिका में सर्वाधिक प्रभावित
, बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (12:49 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) के प्रकोप से विश्वभर में अब तक हुई कुल मौतों में करीब 50 प्रतिशत मौतें केवल अमेरिका, ब्राजील, भारत और मेक्सिको में हुई हैं। 
 
इन 4 देशों में कोरोनावायरस से अब तक 5 लाख 28 हजार 487 लोगों की मौतें हुई हैं जबकि पूरे विश्व में अब तक 10 लाख 12 हजार 657 लोगों की जान गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 3 करोड़ 38 लाख 43 हजार 974 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि इस महामारी के प्रकोप से 10 लाख 12 हजार 657 लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका में सर्वाधिक प्रभावित : वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 74.06 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
webdunia
भारत में 62,25,764 मरीज : भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों की कुल संख्या अब 62,25,764 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 86,428 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके साथ ही अब तक कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 51,87,826 हो गई है। संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों की संख्या में 7,135 की कमी आई है और अब यह 9,40,441 रह गई है।  पिछले 24 घंटे के दौरान 1,179 मरीजों की मौत हो गई जिससे संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 97,497 हो गई है।
ब्राजील में 47.80 लाख से अधिक संक्रमित : ब्राजील में अब तक लगभग 47.80 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,43,010 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 11.67 लाख हो गई है तथा 20,545 लोगों ने जान गंवाई है। कोलंबिया ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में पेरू के पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु से अब तक 8.24 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,828 लोगों ने जान गंवाई है।
 
पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ा : पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में 6ठे स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 8.11 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 32,396 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन कोरोना संक्रमितों की संख्या में 7वें स्थान पर आ गया है, जहां यह संख्या 7.58 लाख हो गई है, वहीं यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 31,614 हो गई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 7.38 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 77,163 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ा : अर्जेंटीना ने कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 7.36 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 16,519 लोगों की मौत हुई है।  दक्षिण अफ्रीका नए मामलों में वृद्धि के बाद अब 10वें स्थान पर है। यहां अब तक करीब 6.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,667 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में फ्रांस ने चिली को पीछे छोड़ दिया है। यहां इसकी चपेट में अब तक 5.50 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 31,893 लोगों की मृत्यु हुई है।
 
चिली में कोरोना से लगभग 4.61 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 12,725 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 4.53 लाख से अधिक लोग संक्रमित है जबकि 25,986 लोगों की मौत हो चुकी है।  ब्रिटेन में कोरोना से अब तक लगभग 4.46 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,072 लोगों की मौत हुई है। बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 362,043 हो गई है तथा 5,219 लोगों की मौत हो चुकी है। इराक ने कोरोना संक्रमितों के मामले में सऊदी अरब और पाकिस्तान दोनों को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या 3,58,290 है वहीं 9,122 लोगों की मौत हो चुकी है।
webdunia
सऊदी अरब में कोरोना के 3.34 लाख मामले : सऊदी अरब में कोरोना के 3.34 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 4,739 लोगों की मौत हो चुकी हैं। तुर्की ने कोरोना से संक्रमित होने के मामले में पाकिस्तान को पीछ छोड़ दिया है। यहां इस महामारी से अब तक 317,272 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,130 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक लगभग 3.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,479 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
इटली में 3.13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित : यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 3.13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,875 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस ने कोरोना संक्रमितों के मामलों में जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या लगभग 3.09 लाख से अधिक हो गई है और 5,448 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक 2.90 लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,556 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 2.82 लाख से अधिक हो गई है तथा 10,601 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोनावायरस से विभिन्न देशों में हुईं मौतें : कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 11,312, बेल्जियम में 10,001, कनाडा में 9,291, बोलीविया में 7931, नीदरलैंड्स में 6,393, स्वीडन में 5890, मिस्र में 5914, चीन में 4634, रोमानिया में 4,792, यूक्रेन में 4,065, ग्वाटेमाला में 3229, पोलैंड में 2432, पनामा में 2,364, होंडुरास में 2,323और स्विट्जरलैंड में 2,069 लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona effect : जुलाई-सितंबर में आवासीय प्रॉपर्टी की बिक्री 46% घटी