Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona का डर, इंदौर में सड़क पर 100-500 के नोट फेंकने से सनसनी

हमें फॉलो करें Corona का डर, इंदौर में सड़क पर 100-500 के नोट फेंकने से सनसनी
, गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (13:33 IST)
इंदौर। शहर हीरानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोई अज्ञात व्यक्ति सड़क पर 500, 200 और 100 रुपए के नोट फेंक कर चला गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरानगर थाना क्षेत्र के खातीपुरा इलाके में मेनरोड पर अज्ञात व्यक्ति कार से 100, 200, 500 के 20-25 नोट फेंक कर चल गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, इस तरह की सूचना निगम अधिकारी के सेट पर प्रसारित हुई थी।
 
सूचना प्राप्त होने पर अपर आयुक्त रजनीश कसेरा द्वारा इस घटना की जानकारी नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह के संज्ञान में लाई गई।
 
आयुक्त सिंह के निर्देश पर अपर आयुक्त रजनीश कसेरा द्वारा उक्त घटना की जानकारी हीरानगर पुलिस थाना को दी गई तथा उक्त क्षेत्र के आसपास के सीएसआई को भी घटनास्थल पर भेजा गया।
webdunia
घटना के संदर्भ में सबको अलर्ट किया गया कि नोटों को सैनिटाइज किए बिना कोई भी छुए नहीं, हाथ नहीं लगाए। इसके बाद नोटों पर हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि देश कुछ अन्य स्थानों से भी इस तरह की खबरें आई थीं, कोई व्यक्ति नोट फेंक कर चला जाता है और यह नोट संक्रमित नहीं होते। हालांकि इस तरह की घटनाओं की बाद में पुष्टि नहीं हो पाई। इंदौर की घटना भी संयोग है या फिर लोगों में दहशत फैलाने की साजिश है, यह जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीता हेलीकॉप्टर की ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर इमरजैंसी लैंडिंग, आधे घंटे बाद फिर भरी उड़ान