Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Covid 19 : विश्व में Corona संक्रमितों की संख्या 3.67 करोड़ से अधिक, 10 लाख से अधिक लोगों की मौत

हमें फॉलो करें Covid 19 : विश्व में Corona संक्रमितों की संख्या 3.67 करोड़ से अधिक, 10 लाख से अधिक लोगों की मौत
, शनिवार, 10 अक्टूबर 2020 (14:05 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोनावायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 3.67 करोड़ से अधिक हो गई है और अब तक इस महामारी से 10.67 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में अब तक कोरोनावायरस से 3,67,96,047 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1,067,060 लोगों की मौत हो गई है। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से अब तक 2,13,739 लोगों की मौत हो चुकी है और 7,662,798 लोग संक्रमित हुए हैं।
 
भारत में संक्रमण के 73,272 नए मामले : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 73,272 नए मामले दर्ज किए गए हैं और संक्रमितों की कुल संख्या अब 69,79,424 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के कुल 8,93,592 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 59,06,069 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।
webdunia
ब्राजील में 50.55 लाख से अधिक संक्रमित : ब्राजील में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 50.55 लाख से अधिक हो गई है जबकि करीब 1.49 लाख से अधिक लोगों मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 12.65 लाख से अधिक हो गई है और 22,137 लोगों ने जान गंवाई है।
 
कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 8.94 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 27,495 लोगों ने जान गंवाई है, वहीं अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 8.71 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 23,225 लोगों ने जान गंवाई है।
 
स्पेन और पेरू में बढ़ा प्रकोप : स्पेन में इस प्राणघातक वायरस की चपेट में अब तक 8.61 लाख से ज्यादा लोग आए हैं तथा 32,929 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इस वायरस से अब तक 8.38 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 33,098 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
मेक्सिको में कोरोना से अब तक 8.10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 83,497 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 7.32 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 32,601 लोगों की मृत्यु हुई है। दक्षिण अफ्रीका में 6.88 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,547 लोगों की मृत्यु हुई है।
 
ब्रिटेन में 5.78 लाख से अधिक लोग संक्रमित : ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 5.78 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,769 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 4.92 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 28,098 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 4.77 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,220 लोगों की मौत हुई है।
webdunia
इराक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.97 लाख से पार : इराक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.97 लाख से पार हो गई है और 9,735 लोगों की मौत हो चुकी है। बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 3.75 लाख से अधिक हो गई है और 5,477 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 3.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,111 लोगों की मौत हुई है।
 
सऊदी अरब में कोरोना के 3.38 लाख से अधिक मामले : सऊदी अरब में कोरोना के 3.38 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 4,996 लोगों की मौत हो चुकी हैं। फिलीपींस से कोरोना में अब तक लगभग 3.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6,152 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.32 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,722 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
इंडोनेशिया, जर्मनी और पाकिस्तान में 3 लाख से अधिक संक्रमित : इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 3.24 लाख से अधिक हो गई है तथा 11,677 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 3.20 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 9,599 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,558 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
विश्वभर में हुईं मौतें : कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 12,175, बेल्जियम में 10,151, कनाडा में 9,638, बोलीविया में 8,262, नीदरलैंड्स में 6,601, मिस्र में 6,029, स्वीडन में 5,894, रोमानिया में 5,299, यूक्रेन 4,899, चीन में 4,739, ग्वाटेमाला में 3,356, पोलैंड में 2,919, होंडुरास में 2,492 और पनामा में 2,474 लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना के कहर से मुक्त हो रही है भारतीय अर्थव्यवस्था, 10 बातें जो दे रही हैं सकारात्मक संकेत...