Publish Date: Wed, 04 Mar 2020 (22:58 IST)
Updated Date: Wed, 04 Mar 2020 (22:59 IST)
गुड़गांव। गुड़गांव में पेटीएम (Paytm) के एक कर्मचारी को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया है कि कर्मचारी हाल ही में इटली से छुट्टियां बिताकर लौटा था, जो कोरोनो वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है।
बयान के अनुसार पेटीएम ने अपने सभी कर्मचारियों को अगले कुछ दिनों के लिए घर से काम करने की सलाह दी है, जबकि कंपनी की गुड़गांव इकाई की सफाई की जा रही है।