Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना संकट के बीच PM मोदी का तीसरी बार राष्ट्र के नाम संबोधन

हमें फॉलो करें कोरोना संकट के बीच PM मोदी का तीसरी बार राष्ट्र के नाम संबोधन
, गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (19:29 IST)
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के नाम संबोधन देंगे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री ने ट्‍विटर पर दी।
 
कोरोना वायरस मामले पर प्रधानमंत्री का यह तीसरा संबोधन होगा। हालांकि उन्होंने ट्वीट में बताया कि वे देशवासियों के लिए वीडियो संदेश जारी करेंगे।
webdunia
इससे पहले प्रधानमंत्री कोरोना संकट को लेकर दो बार राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं। पीएम मोदी ने 24 मार्च और 19 मार्च को राष्ट्र को संबोधित किया था।
 
19 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से देश में निर्मित हालात की जानकारी देशवासियों को दी थी। 24 मार्च के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Virus live updates : चीन में कोरोना वायरस के 35 नए मामले, 6 लोगों की मौत