Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम की Corona की मौजूदा स्थिति पर 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

हमें फॉलो करें पीएम की Corona की मौजूदा स्थिति पर 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
, शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (14:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोविड-19 की ताजा लहर में सबसे अधिक प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर महामारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब देश में कोरोना महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है और कई राज्यों में बिस्तरों से लेकर ऑक्सीजन तक की कमी के मामले सामने आ रहे हैं।

 
बैठक में महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और दिल्ली सहित कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्रियों से संवाद करने से पहले प्रधानमंत्री ने सुबह 9 बजे एक आंतरिक बैठक की जिसमें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

webdunia
 
इसके बाद प्रधानमंत्री ने 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद किया और महामारी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।प्रधानमंत्री अपराह्न 12.30 बजे देश के अग्रणी ऑक्सीजन निर्माताओं से बातचीत करने वाले हैं। देश में शुक्रवार को 1 दिन में रिकॉर्ड 3,32,730 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,62,63,695 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार तक के आंकड़ों के मुताबिक 24 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 2,263 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,86,920 पर पहुंच गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना मामले में सुप्रीम कोर्ट में 27 अप्रैल को सुनवाई, हरीश साल्वे न्याय मित्र के पद से हटे