Publish Date: Sat, 18 Apr 2020 (14:30 IST)
Updated Date: Sat, 18 Apr 2020 (14:48 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में 43 वर्षीय पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक पुलिस कांस्टेबल और उसकी पत्नी शुक्रवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्हें पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में एक पृथक केंद्र में भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि कांस्टेबल पुणे पुलिस में काम करता है और पिंपरी में रहता है। अधिकारी अब दंपति के करीबी संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पुणे में अभी तक 565 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 48 की मौत हो गई है। (भाषा)