Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुणे में फिर सख्ती, स्कूल-कॉलेज 28 तक बंद, रात 11 बजे बाद बेवजह घूमने पर रोक

Advertiesment
coronavirus
पुणे। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के पुणे में प्रशासन ने फिर सख्ती शुरू कर दी है। जिले में स्कूल कॉलेज 28 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। कोचिंग सेंटर खोलने पर भी रोक लगा दी गई है।
 
कोरोना की वजह से होटल्स , रेस्टोरेंट, बार रात 11 तक ही खुल सकेंगे। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक बेवजह घूमने पर रोक लगा दी गई है। नई गाइडलाइंस सोमवार से लागू होगी।

शादी समारोह, सम्‍मेलन और रैली में सिर्फ 200 लोगों को ही जाने की इजाजत दी गई है। साथ ही सभी तरह कार्यक्रम के लिए पुलिस की लिखित अनुमति अनिवार्य कर दी गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शबनम के ‘सात खून’ नहीं हुए ‘माफ’ तो ‘आजाद भारत’ में फांसी पाने वाली वो पहली महिला होगी