Publish Date: Sat, 31 Oct 2020 (22:10 IST)
Updated Date: Sat, 31 Oct 2020 (22:11 IST)
वॉशिंगटन। विम्बलडन चैम्पियन सिमोना हालेप ने बताया कि वे कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव आई हैं और उनमें इस बीमारी के हल्के लक्षण हैं।
रोमानिया की इस 29 साल की खिलाड़ी ने ट्वीट कर बताया कि वे अपने घर में क्वारंटाइन पर हैं और इसके हल्के लक्षण से वे उबर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। हम साथ मिलकर इससे निपटेंगे।
विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हालेप 2018 में फ्रेंच ओपन और 2019 में विम्बलडन चैम्पियन बनी थीं। कोविड-19 के कारण इस साल विम्बलडन का आयोजन नहीं हो सका। उन्होंने इस महामारी के डर से यूएस ओपन में भाग नहीं लिया था।