Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मप्र : सिवनी और छिंदवाड़ा में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

हमें फॉलो करें मप्र : सिवनी और छिंदवाड़ा में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके
, शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (22:05 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के सिवनी और छिंदवाड़ा में आज शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालाकि इसमें किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
 
 मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि शाम 5.20 बजे छिंदवाड़ा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.2 रही है।

इसके लगभग 1 घंटे के उपरांत शाम 6.16 मिनट पर सिवनी और उसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस हुए। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले भी सिवनी में भूकंप के झटके महसूस हुए थे।
 
सिवनी से मिली जानकारी के अनुसार वहां लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। हालांकि इसमे किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली हैं। एकाध जगहों में दीवारों में हल्की दरारें पड़ने की सूचना आई हैं। इससे पहले सिवनी दोपहर 12.50 बजे भी भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्रांस गिरजाघर हमला : घटना की वीडियो देखता चाहता है हमलावर का परिवार