Publish Date: Sat, 28 Mar 2020 (20:17 IST)
Updated Date: Sat, 28 Mar 2020 (20:27 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में 85 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत के बाद उनके कोराना वायरस (Corona virus) से संक्रमित होने की शनिवार को पुष्टि हुई। इसके साथ राज्य में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6 हो गई।
डॉक्टर की शुक्रवार को मौत हुई थी। उन्हें 26 मार्च को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पहले से ही मधुमेह से पीड़ित थे और अस्पताल के अनुसार उनके हृदय में एक पेसमेकर लगा हुआ था। अस्पताल ने यह जानकारी दी।
हालांकि उन्होंने हाल फिलहाल कोई विदेश यात्रा नहीं की थी, लेकिन वे ब्रिटेन से लौटे एक करीबी रिश्तेदार के संपर्क में आए थे।एक निजी प्रयोगशाला की की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पहले ही पुष्टि हो चुकी थी। हालांकि बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शनिवार को संक्रमण की पुष्टि की।