Publish Date: Sat, 17 Apr 2021 (22:28 IST)
Updated Date: Sat, 17 Apr 2021 (22:54 IST)
इंदौर। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से जूझ रहे इंदौर के लिए राहतभरी खबर आई है। अस्पतालों में कोरोना मरीज ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे थे।
कलेक्टर मनीष सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जामनगर से ऑक्सीजन की एक बड़ी खेप इंदौर पहुंचेगी। सिंह ने कहा कि काफिले का स्वागत करने के लिए प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी मौजूद रहेंगे।