Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP : 1173 लोग तबलीगी जमात में हुए थे शामिल, 884 को किया गया क्वारंटाइन

हमें फॉलो करें UP  : 1173 लोग तबलीगी जमात में हुए थे शामिल, 884 को किया गया क्वारंटाइन

अवनीश कुमार

, गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (22:33 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में गुरुवार की शाम को अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि उत्तरप्रदेश से 1173 लोग तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। इनमें से 884 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। 
 
अवनीश अवस्थी ने बताया कि मेरठ में 304, वाराणसी में 197, गोरखपुर में 187, बरेली में 145, आगरा में 104, प्रयागराज में 40, कानपुर में 33, लखनऊ में 69, लखनऊ कमिश्नरी में 24 और गौतमबुद्ध नगर में 70 तबलीगी जमात में शामिल हुए लोगों को पुलिस द्वारा ट्रेस किया गया है। इनमें से 884 को ‘क्वारंटाइन’ किया गया है।
webdunia
दिल्ली में हुए तबलीगी जमात उत्तरप्रदेश से लोगों के शामिल होने की बात सामने आते ही मंगलवार को उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने सारे कार्यक्रम रद्द करते हुए वापस लखनऊ आना पड़ा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में डॉक्टर और नर्स पर हमले पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी आरोपियों पर 'रासुका'