Publish Date: Sat, 29 Aug 2020 (11:52 IST)
Updated Date: Sat, 29 Aug 2020 (11:58 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। औद्योगिक विकास मंत्री महाना ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कोविड के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर शु्क्रवार को मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो-जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित 2 कैबिनेट मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान का निधन हो चुका है। (भाषा)