Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी खबर, अमेरिकी रक्षामंत्री ऑस्टिन पाए गए कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटाइन में गए

हमें फॉलो करें बड़ी खबर, अमेरिकी रक्षामंत्री ऑस्टिन पाए गए कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटाइन में गए
, सोमवार, 3 जनवरी 2022 (11:40 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। अमेरिका के रक्षा विभाग ने यह जानकारी दी है। ऑस्टिन ने रविवार को कहा कि मैं आज सुबह कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। मैंने छुट्टी पर घर पर रहते हुए कोरोना के लक्षण दिखने पर आज परीक्षण का अनुरोध किया। लक्षण हल्का है।

 
उन्होंने कहा है कि वे (ऑस्टिन) आभासी तरीके से बैठकों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं 5 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहूंगा। उन्होंने बताया कि वह आखिरी बार राष्ट्रपति जो बाइडन से 21 दिसंबर को मिले थे और आखिरी बार पेंटागन गुरुवार को गए थे।

 
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन से मेरी आखिरी मुलाकात मंगलवार, 21 दिसंबर को हुई थी। मुझे 1 सप्ताह से अधिक समय पहले से लक्षण महसूस होने लगे थे। मैंने उसी दिन सुबह में जांच कराई और निगेटिव पाया गया। मैं गुरुवार से पेंटागन नहीं गया हूं। मैं गुरुवार को वहां कुछ समय के लिए गया था और केवल मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों से मुलाकात हुई थी। हम मास्क पहने हुए थे और सामाजिक दूरी को बरकरार रखा था। उल्लेखनीय है कि ऑस्टिन वैक्सीनेट हैं और अक्टूबर में बूस्टर डोज भी ले ली थी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में 1 दिन में Omicron के 175 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या पहुंची 1,700 पर