Publish Date: Sun, 20 Jun 2021 (16:29 IST)
Updated Date: Sun, 20 Jun 2021 (16:31 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले कम हो रही हो, लेकिन सरकार ने कोविड कर्फ्यू 29 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है।
हालांकि व्यापारियों को राहत देते हुए सरकार ने हफ्ते में 5 दिन दुकानें खोलने का फैसला निर्णय लिया है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कोविड कर्फ्यू के दौरान दुकानें खुली रहेंगी। कोरोना की दूसरी लहर के कम होने के बाद सरकार पिछले कुछ सप्ताह से कोविड कर्फ्यू में ढील बढ़ा रही है।
webdunia
Publish Date: Sun, 20 Jun 2021 (16:29 IST)
Updated Date: Sun, 20 Jun 2021 (16:31 IST)