Publish Date: Sat, 14 Aug 2021 (14:44 IST)
Updated Date: Sat, 14 Aug 2021 (14:48 IST)
चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते खौफ के बीच पंजाब सरकार ने नए नियम लागू कर दिए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दूसरे राज्यों से आने वाले को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र या निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना सोमवार से अनिवार्य कर दिया है। यहां हाल ही दिनों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
स्कूल-कॉलेजों के बारे में भी सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को ही स्कूल-कॉलेजों में जाकर पढ़ाने की इजाजत होगी तथा बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी उपलब्ध होगा। हिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ने पर पंजाब में भी चिंता बढ़ गई है।