Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टीकों की कमी से मुंबई में आज नहीं होगा टीकाकरण, बीएमसी ने दी जानकारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें टीकों की कमी से मुंबई में आज नहीं होगा टीकाकरण, बीएमसी ने दी जानकारी
, बुधवार, 4 अगस्त 2021 (11:52 IST)
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि कोविड-19 रोधी टीकों की कमी के कारण मुंबई के सरकारी एवं निकाय के केंद्रों पर 4 अगस्त को टीकाकरण नहीं होगा। बीएमसी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि टीकों की नई खेप आने पर टीकाकरण अभियान पुन: शुरू किया जाएगा।

 
बयान में कहा गया कि टीकों की उपलब्धता के आधार पर मुंबई के लोगों को टीकाकरण संबंधी जानकारी निरंतर दी जा रही है और उचित कदम उठाए जा रहे हैं। बीएमसी ने टीकों की कमी के कारण इस महीने पहली बार टीकाकरण अभियान रोका है। पिछले महीने इसी वजह से 3 बार अभियान रोका गया था।

 
बीएमसी के अनुसार मुंबई में अभी तक कुल 73,36,171 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है जिनमें से 18,09,075 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। मुंबई में अभी 428 टीकाकरण केंद्रों का संचालन हो रहा है जिनमें 294 बीएमसी और 20 सरकार द्वारा संचालित हैं जबकि 114 निजी केंद्र हैं।

webdunia
 
महानगर पालिका के अनुसार मुंबई में मंगलवार को कोविड-19 के 288 नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,35,659 हो गई, वहीं 3 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 15,911 हो गई। शहर में अभी 2 निषिद्ध क्षेत्र हैं, जहां 48 इमारतों को सील किया गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona World Update: विश्व में corona महामारी की रफ्तार फिर बढ़ी, 24 घंटे में 6 लाख से अधिक हुए संक्रमित