Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

COVID-19 in World : दुनियाभर में Corona का कहर, संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ के पार

हमें फॉलो करें COVID-19 in World : दुनियाभर में Corona का कहर, संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ के पार
, सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (22:03 IST)
लंदन। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, विश्वभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर के बीच सोमवार सुबह  संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ से अधिक हो गई है। यह विश्वविद्यालय दुनियाभर से कोरोनावायरस संबंधी आंकड़े एकत्र करता है।

यह संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों में इस वायरस से संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इसके अलावा कई सरकारों ने वास्तविक संख्या नहीं बताई है। इस घातक वायरस से अब तक 10.1 लाख से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि विशेषज्ञों का यह भी मानना ​​है कि वास्तविक संख्या कहीं ज्यादा है।

अमेरिका, ब्राजील और भारत ने अब तक सबसे अधिक मामलों की जानकारी दी है। हालांकि हाल के हफ्तों में संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि यूरोप के कारण हुई है। यूरोप में संक्रमितों की संख्या में उछाल आया है। यूरोप में अब अब तक इस महामारी से 2,40,000 से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।
पिछले हफ्ते, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा था कि यूरोप में करीब सात लाख मामलों की साप्ताहिक रिपोर्ट थी और यह क्षेत्र विश्व स्तर पर लगभग एक तिहाई मामलों के लिए जिम्मेदार था। यूरोप में आए नए मामलों में से करीब आधे मामले ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और स्पेन से हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2020 : राजस्थान रॉयल्स ने नाटकीय ढंग से 2 ओवर में 3 विकेट गंवाए (लक्ष्य 126 रन)