Publish Date: Fri, 07 Jun 2019 (19:16 IST)
Updated Date: Fri, 07 Jun 2019 (19:20 IST)
लंदन। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले शुक्रवार को बारिश के कारण भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को रद्द कर दिया गया।
टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर भारतीय टीम यहां गुरुवार को पहुंची। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच की पूर्व संध्या पर भी बारिश के कारण भारतीय टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र को रद्द कर दिया गया था।
2 बार के चैम्पियन भारत को रविवार को 5 बार के चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगतार 10 मैच जीत कर यहां पहुंची हैं जिसमें भारत के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद लगातार 3 जीत के साथ श्रृंखला 3-0 से अपने नाम करना भी शामिल है।