Publish Date: Thu, 13 Jun 2019 (10:17 IST)
Updated Date: Thu, 13 Jun 2019 (10:21 IST)
शिखर धवन की चोट के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उनके कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर शिखर धवन चोट की वजह से वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाते हैं तो ऋषभ पंत टीम में उनकी जगह ले सकते हैं।
इन सबके बीच ऋषभ पंत काफी रिलैक्स नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टंट करते हुए एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसको देखकर फैंस भी हैरान रह गए।
ऋषभ पंत ने अपने इस वीडियो में काफी शानदार तरीके से फ्रंट फ्लिप की है। इस वीडियो को करीब 2.5 लाख ये ज्यादा बार देखा जा चुका है।