Publish Date: Wed, 03 Jul 2019 (13:46 IST)
Updated Date: Wed, 03 Jul 2019 (13:50 IST)
भारतीय कप्तान विराट कोहली लगातार 5 मैचों में अर्द्धशतक लगाकर विश्व कप के विशिष्ट क्लब शामिल हो गए हों पर अब भी उनके फैंस को उनसे शतक का इंतजार है।विराट ने इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82, पाकिस्तान के खिलाफ 77, अफगानिस्तान के खिलाफ 67, वेस्टइंडीज के खिलाफ 72 और इंग्लैंड के खिलाफ 66 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका बल्ला शांत रहा था।
आखिर क्या है वह तीन कारण जो विराट के शतक का इंतजार और लंबा कर रहा हैं।
1- मजबूत सलामी बल्लेबाजी
पहले रोहित शिखर की जोड़ी टीम इंडिया को मजबूत साझेदारी प्रदान कर रही थी और अब केएल राहुल भी रोहित के साथ मिल कर यह ही कर रहे हैं। इस कारण विराट कोहली को देर से बल्लेबाजी का मौका मिल रहा है। तीसवें ओवर में आने पर उनके पास कम समय बचता है।
2- अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने के कारण
विराट कोहली जब क्रीज पर आते हैं तो 6-7 ओवर बाद आखिरी के 10 ओवर शुरू हो जाते हैं। इस कारण उन पर रन गति बढ़ाने का दबाव रहता है। जिसके चलते वह आउट हो जाते हैं।
3- खुद की गलती या बेहतरीन गेंद
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ वह खुद की गलती के चलते आउट हुए थे वहीं दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ उनको एक बेहतरीन गेंद ने पवैलियन की राह दिखा दी।
इसके बावजूद भी विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म नहीं कहे जा सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि सेमीफाइनल या फाइनल में उनके बल्ले से रन निकले।