Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पहले 5 ओवरों में एक भी चौका नहीं, AUSvsSA सेमीफाइनल में बना यह रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें पहले 5 ओवरों में एक भी चौका नहीं, AUSvsSA सेमीफाइनल में बना यह रिकॉर्ड
, गुरुवार, 16 नवंबर 2023 (17:02 IST)
AUSvsSA दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को बारिश के कारण 14 ओवर के बाद खेल को रोक दिया गया।बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय दक्षिण अफ्रीका ने 14 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिये थे।

दक्षिण अफ्रीका ने बारिश की आशंका के मद्देनजर आज यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक तीन रन और तेम्बा बावुमा शून्य को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हेजलवुड और स्टार्क ने आठ रन के स्कोर पर तीसरे ओवर में पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज दबाव में देखे गये। 11वें ओवर में स्टार्क ने एडेन मारक्रम 10 रन पर आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया। इसके अगले ओवर में हेजलवुड ने रासी वान डेर डुसेन छह रन को अपना शिकार बनाते हुए दक्षिण अफ्रीका चौथा झटका दिया।
webdunia

14 ओवर के बाद बारिश के कारण खेल रोके जाने पर दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिये है। हेनरिक क्लासेन 10 रन और डेविड मिलर 10 रन बनाकर क्रीज पर थे।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने इस बीच रिकॉर्ड बनाया। पहले 5 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को एक भी चौका नहीं लगाने दिया जो इस विश्वकप में किसी भी टीम की गेंदबाजी क्रम द्वारा पहला मामला है और पहले 10 ओवर में सिर्फ एक चौका खाया। पहले पॉवरप्ले में दक्षिण अफ्रीका 2 विकेट खोकर सिर्फ 18 रन ही बना पाई। यह पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की सबसे खराब शुरुआत है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाबर ने छोड़ी कप्तानी, इन दो खिलाड़ियों को Test और T-20 का कप्तान बनाया