Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय जर्सी पहने इस फैन ने पाक के राष्ट्रगान पर लहराया पड़ोसी मुल्क का तिरंगा [Video]

हमें फॉलो करें भारतीय जर्सी पहने इस फैन ने पाक के राष्ट्रगान पर लहराया पड़ोसी मुल्क का तिरंगा [Video]
, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 (16:21 IST)
ODI World Cup SLvsPAK : श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (PAKvsSL) राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में खेला जा रहा है, जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) का 8वां मैच है। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ 81 रन से जीता और श्रीलंका अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 102 रन से हार गया।

बदन पर भारत की जर्सी, हाथ में पाकिस्तान का झंडा 
 पाकिस्तान और भारत दोनों अपने बीच के इतिहास को मैदान के अंदर और बाहर एक-दूसरे से साझा करते हैं। वे कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं (India-Pakistan Arch Rivals) और उनके प्रशंसकों में हमेशा मौखिक झगड़े और बहस होती है कि कौन सी टीम सर्वश्रेष्ठ है लेकिन आज के खेल में मैच में कुछ बहुत ही अजीब बात हुई।

एक भारतीय प्रशंसक को श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मैच में भारत की जर्सी पहने और हाथ में पाकिस्तान का झंडा लिए पाकिस्तान का समर्थन करते देखा गया। पाकिस्तानी टीम अपना राष्ट्रीय गीत गा रही थी।    

यह फोटो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां कुछ पाकिस्तानी प्रशंसकों ने उनका समर्थन करने के लिए शख्स की प्रशंसा की, वहीं कुछ भारतीय प्रशंसकों ने पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए उसकी आलोचना की।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Asian Games में मेडल जीतने वाली दोनों हॉकी टीम का हुआ गर्मजोशी से स्वागत (Video)