Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वनडे विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

हमें फॉलो करें वनडे विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा
, बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (20:09 IST)
INDvsAFG वनडेविश्वकप 2023 के पहले भारतीय शतकवीर रोहित शर्मा बने। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने बेहद तूफानी बल्लेबाजी की। यह रिकॉर्ड शतक साबित हुआ क्योंकि रोहित शर्मा इस शतक से वनडे विश्वकप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

रोहित ने विश्व कप का अपना सातवां शतक जड़कर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा। तेंदुलकर ने छह विश्व कप (1992 से 2011) में छह शतक लगाये थे तो वही रोहित का यह तीसरा (2015, 2019, 2023) एकदिवसीय विश्व कप है।रोहित शर्मा ने 1 शतक साल 2015 के विश्वकप में बनाया था और 5 शतक साल 2019 में बनाए थे। यह इस साल का उनका पहला शतक है।
इसके अलावा रोहित शर्मा ने वनडे विश्वकप में क्रिस गेल के सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।  रोहित ने विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज शतक बनाने के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

रोहित ने 18वें ओवर में नबी के खिलाफ चौका और एक रन लेकर 63 गेंद में अपना शतक पूरा किया। विश्व कप में भारतीयों में सबसे कम गेंद में शतक लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले कपिल देव के नाम था जिन्होंने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन की ऐतिहासिक पारी के दौरान 72 गेंद में शतक जड़ा था।


भारतीय कप्तान ने इस दौरान विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। उन्होंने 19 पारियों में इस आंकड़े को छू कर डेविड वार्नर की बराबरी की। सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स ने 20-20 पारियों में 1000 रन पूरे किये थे।

इस सलामी बल्लेबाज ने नवीन उल हक पर चौका लगाकर 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 85 मीटर लंबा छक्का लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने 483 मैच (टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय) में 553 छक्के लगाये हैं। रोहित ने 453वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया।
 

webdunia

रोहित एकदिवसीय मैचों सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में सचिन तेंदुलकर (49) और विराट कोहली (47) के बाद तीसरे स्थान (31) पर आ गये। 

सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित का यह 29वां शतक है। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या (28) को पीछे छोड़ दिया। उनसे अधिक शतक सिर्फ तेंदुलकर (45) के नाम हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बैटिंग पिच पर बुमराह ने की कमाल की गेंदबाजी पर सिराज को पड़ी बहुत मार