khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाब में 6 वर्षीय बच्ची से गैंगरेप, 4 किशोरों ने कई बार किया दुष्कर्म

Advertiesment
hoshiarpur
होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर के 1 गांव में 4 किशोरों ने पिछले 1 साल में 6 साल की 1 बच्ची के साथ कई बार कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।
 
पुलिस ने बताया कि इस मामले के सिलसिले में 3 संदिग्धों को पकड़ लिया गया है जिनकी आयु करीब 10-11 साल है। पुलिस ने कहा कि लड़की के परिवार ने पीड़िता द्वारा हाल ही में उन्हें घटना के बारे में बताने के बाद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि चारों लड़कों के खिलाफ रविवार शाम को सदर थाने में पोक्सो अधिनियम सहित कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
मामले की जांच अधिकारी कमलेश कुमारी ने सोमवार को कहा कि चारों संदिग्धों ने पिछले करीब 1 साल में कई बार बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 3 संदिग्धों को यहां किशोरगृह भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि हालांकि 14 साल का 1 अन्य संदिग्ध अभी भी फरार है। पुलिस ने कहा कि उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले में आगे की जांच की जारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रेन रोक शराब पीने चला गया ड्राइवर, जीआरपी ने किया गिरफ्तार