Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

crime news : दरिंदे बाप ने लूटी थी बेटी की आबरू, जेल से छूटने के बाद फिर बना हैवान, 'लाड़ली' को उतारा मौत के घाट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Crime
, मंगलवार, 10 मई 2022 (19:59 IST)
इंदौर। शहर में अपराधों पर कोई लगाम नहीं हैं। रोजाना दिन दहलाने वाले अपराध के समाचार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दरिंदे बाप का सामने आया है। सालभर पहले जिस बेटी की इज्जत तार-तार करने के बाद जेल गया था। उसी ने जेल से छुटने के बाद फिर हैवानियत की और उसे बेहरमी से मार डाला। बेटी से दुष्कर्म के मामले में वह 7 माह पहले ही जेल से बाहर आया था।
 
बेटी ने मां को बताई हैवानियत की कहानी 
मांगलिया थाना क्षेत्र के अरंडिया गांव में रहने वाले 52 साल के हैवान ने बेटी के कत्ल की साजिश रची। दो बेटों के साथ उसी 16 साल की बेटी को घुमाने के लिए मेले में ले गया और लौटते समय बेटों को घर भेज दिया, लेकिन बेटी को एक पेड़ के पास लेकर गया। उसके साथ हरकत करते हुए उसका गला दबा दिया। जब बेटी घर नहीं लौटी तो मां उसकी खोज के लिए गई। उसने बेटी को एक पेड़ के नीचे पड़ा देखा तब बेटी की सांसें चल रही थीं। बेटी ने मां को हैवानियत की पूरी कहानी बताई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 
एफआईआर का बदला 

बेटी की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 2020 में बेटी के साथ बलात्कार किया था। तब लसूड़िया पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया और मामला कोर्ट में ट्रायल पर चल रहा है। उस दौरान वह गिरफ्तार भी हो गया था, लेकिन जेल से छूट गया था। एफआरआई का बदला उसने बेटी के साथ हैवानियत कर किया। आरोपी आदतन अपराधी है। 10 साल पहले जूनी इंदौर क्षेत्र में रहता था। यहां बहन की बेटी को मौत के घाट उतार दिया था। इसमें भी वह जेल गया था, लेकिन गवाह बदलने के बाद उसकी जमानत हो गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लुटेरी बेटी! शादी के 10वें दिन ससुराल से लौटी लड़की मायके से सोना-चांदी लेकर भागी