Publish Date: Sat, 12 May 2018 (09:17 IST)
Updated Date: Sat, 12 May 2018 (09:21 IST)
काहिरा। मिस्र में पुलिस ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोकने में विफल रहने और देश का माहौल खराब होने को लेकर सरकार की आलोचना करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के कारण एक महिला को गिरफ्तार किया है।
मानव अधिकार समूह ने शुक्रवार को यहां बताया कि वर्ष 2011 में मिस्र में 'अभिव्यक्ति की आजादी पर कड़ी कार्रवाई करने वाले नए कानून' के खिलाफ प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाने वाले युवा आंदोलन की सदस्य अमल फैथी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने तत्काल इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सुश्री फैथी को सोशल मीडिया पर सरकार को अपमानित करने वाले आक्रामक वीडियो डालने की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। (वार्ता)