Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रेप के आरोपियों का एनकाउंटर, 2 महिला पुलिसकर्मी घायल

हमें फॉलो करें रेप के आरोपियों का एनकाउंटर, 2 महिला पुलिसकर्मी घायल
, बुधवार, 16 मार्च 2022 (14:17 IST)
गुवाहाटी। असम में पुलिस की गोलीबारी में बलात्कार के एक आरोपी की मौत हो गई है। इस दौरान 2 महिला पुलिसकर्मी में गोली लगने से घायल हो गईं। इस बात की जानकारी मंगलवार को गुवाहाटी सिटी पुलिस ने दी है।
 
गुवाहाटी सिटी पुलिस ने बताया कि बलात्कार के आरोपी की पुलिस की गोलीबारी में मौत हो गई है। आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और मंगलवार रात गुवाहाटी में पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। 2 महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई हैं। उनके इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, बोले- इंकलाब जिंदाबाद