Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आयकर आयुक्त के खिलाफ महिला चिकित्सक ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

हमें फॉलो करें आयकर आयुक्त के खिलाफ महिला चिकित्सक ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
, सोमवार, 17 मई 2021 (12:05 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आयकर विभाग के एक आयुक्त के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक महिला डॉक्टर ने आयकर आयुक्त पर शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया है। 35 वर्षीय अभियुक्त पुड्डुचेरी का रहने वाला है।

 
एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी नागपुर के सरकारी अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर के संपर्क में आया। वह राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में प्रशिक्षण के लिए वर्ष 2019 से ही नागपुर में रह रहा था। शिकायत के मुताबिक आरोपी 1 दिन अस्पताल में इलाज के लिए गया, जहां उसकी दोस्ती महिला डॉक्टर से हो गई।

 
प्राथमिकी के हवाले से अधिकारी ने बताया कि जब महिला डॉक्टर ने बताया कि वह प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है तब आरोपी ने अपना फोन नंबर महिला डॉक्टर को दे दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला से शादी करने का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं।
 
महिला जब गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उससे गर्भपात कराने के लिए कहा। शादी के लिए कहने पर आरोपी ने महिला की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी भी दी। अधिकारी के बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर के कवि को लेकर अनुपम खेर ने सुधारी गलती