Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी में गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश, कार्रवाई न होने से परेशान

Advertiesment
Gang rape victim
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पीड़िता के परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से वह परेशान थी।


झिंझना के थाना प्रभारी (एसएचओ) राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों में से एक को कल गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से वह परेशान थी।

महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, पांच अगस्त को युवकों ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया था। शर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दूसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को बड़ा झटका, अमेरिका ने सख्त की स्टूडेंट पॉलिसी, तोड़ने पर लगेगा 10 साल का बैन