Publish Date: Thu, 01 Oct 2020 (10:41 IST)
Updated Date: Thu, 01 Oct 2020 (10:45 IST)
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर 3 दरिंदों ने खेत में बनी झोपड़ी में अपने भाई के साथ रह रही एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग और भाई एक झोपड़ी में रह रहे थे। तभी बुधवार की रात तीन व्यक्ति उनके पास पहुंचे और भाई पर हमला किया। गांववालों से मदद मांगने के लिए भाई वहां से भागा। आरोपियों ने इस पर पीड़िता को अपना शिकार बनाया।
तीनों आरोपी लड़की को उठाकर खेत में ले गए, जहां बारी-बारी से उन सभी ने उसका गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को सड़क किनारे फेंक दिया और वहां से भाग निकले।
उल्लेखनीय है कि देश में इन दिनों हाथरस और बलरामपुर में हुई गैंगरेप की घटना को लेकर काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है।