Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डीयू कॉलेज के पास बैग में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी

Advertiesment
Head chopped corpse
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस के एक कॉलेज के निकट एक बस स्टैंड से काले रंग के बैग से रविवार को एक व्यक्ति की बिना सिर वाली लाश बरामद हुई। मृतक के हाथ-पैर भी कटे हुए मिले हैं।


पुलिस उपायुक्त (उत्तर दिल्ली) नूपुर प्रसाद ने कहा कि बैग तिमारपुर थाना क्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज बस स्टैंड के पास से मिला। पुलिस को सुबह करीब आठ बजे बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में बैग पड़े होने की सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस को बैग में एक व्यक्ति की बिना सिर वाली लाश मिली। इस व्यक्ति की उम्र 28 से 30 वर्ष बताई गई है। शव की पहचान नहीं हुई है और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 35ए पर सुनवाई, जम्मू-कश्मीर में बंद का ऐलान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम