Publish Date: Sun, 05 Dec 2021 (10:55 IST)
Updated Date: Sun, 05 Dec 2021 (10:59 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों ने अपने एक दोस्त की हत्या कर दी। यह घटना कलवा इलाके में इंदिरा नगर क्षेत्र में हुई।
सहायक पुलिस आयुक्त वेंकट एंदाले ने बताया कि 22 वर्षीय गुलाब सलामत शेख का शव शुक्रवार सुबह मिला जिस पर कई घाव थे। अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस को पता चला कि शेख को शराब पीने और उसका भुगतान करने को लेकर हुए विवाद में उसके दोस्तों ने उसे मार डाला।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी आकाश किशन पलाश (20), सन्नी धानु सोनकर (23) और फैजल फैयास खान (24) को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।