Publish Date: Wed, 06 Jun 2018 (13:42 IST)
Updated Date: Wed, 06 Jun 2018 (13:47 IST)
मुंबई के बोरीवली से सांताक्रूज स्टेशनों के बीच जब लगातार मोबाइल चोरी की घटनाएं होने लगी तो रेलवे पुलिस ने मामले की जांच के लिएएक टीम गठित कर दी। शुरुआती जांच में ही यह पता चल गया कि दो लड़कियां मोबाइल चुराती हैं।
योजना के तहत 30 मार्च को महिला पुलिसकर्मियों को कांदीवली स्टेशन पर तैनात कर दिया गया और दोपहर करीब एक बजे फोन चुराते वक्त एक लड़की को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी मदद से एक अन्य लड़की और मोबाइल खरीदने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक आर्किटेक्चर स्टूडेंट है तो दूसरी फर्स्ट इयर की स्टूडेंट। दोनों के पास से 38 फोन और 30 मेमोरी कार्ड बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को 8 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां मोबाइल चुराने के बाद उसे बेच देतीं और फिर रकम को बॉयफ्रेंड पर खर्च करती थीं। हैरानी की बात यह है कि दोनों लड़कियों का एक ही बॉयफ्रेंड है।
दोनों ही चोरी के मोबाइल को बेचकर मिले पैसे को अपने बॉयफ्रेंड पर खर्च करती थीं, बॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए दोनों ने कम से कम 38 मोबाइलों की चोरी की थी। फिलहाल दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
webdunia
Publish Date: Wed, 06 Jun 2018 (13:42 IST)
Updated Date: Wed, 06 Jun 2018 (13:47 IST)