Publish Date: Tue, 14 Aug 2018 (15:42 IST)
Updated Date: Tue, 14 Aug 2018 (15:47 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के एक स्थानीय नेता पर आदिवासी बहुल जशपुर जिले की एक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय लड़की के माता-पिता ने सात अगस्त को कंसाबेल पुलिस स्टेशन में कंसाबेल जनपद पंचायत के 45 वर्षीय अध्यक्ष मोतीलाल भगत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने लड़की से 2016 में दुष्कर्म किया था, जब वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी और कंसाबेल में एक किराए के घर में रह रही थी।
यह भी शिकायत की गई है कि पहले से शादीशुदा होने के बाद भी भगत ने इस साल जनवरी में पीड़िता से शादी की, लेकिन इस साल जून में उसे छोड़ दिया। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। (भाषा)