khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मामा ने भानजी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार

Advertiesment
Rape
सीधी (मप्र)। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में 35 वर्षीय मामा ने 11 साल की सगी भानजी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत मिश्र ने शनिवार को बताया कि बलराज साकेत चुरहट थाना अंतर्गत बेलदह गांव में कल सुबह अपनी बहन के यहां गया हुआ था। उसकी बहन अपनी 11 वर्षीय बेटी को घर में छोड़कर मंदिर गई थी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उसने भानजी के साथ दुष्कृत्य किया। बाद में बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई, इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342, धारा 376 (दुष्कर्म) तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीति आयोग के हैकाथॉन में विजेता बना पांच युवाओं का समूह