Publish Date: Fri, 26 Jul 2024 (11:34 IST)
Updated Date: Fri, 26 Jul 2024 (11:19 IST)
डॉक्टर अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में जानें।
जाने-माने वैज्ञानिक ए पी जे अब्दुल कलाम जीवन परिचय।
A P J Abdul Kalam : हर साल 27 जुलाई को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम) की पुण्यतिथि मनाई जाती है। उन्हें मिसाइल मैन, भारतीय मिसाइल प्रोग्राम के जनक, पीपुल्स प्रेसिडेंट भी कहा जाता है। और उनके जन्मदिन को 'विद्यार्थी दिवस' के रूप सेलिब्रेट किया जाता है। कलाम साहब देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान राष्ट्र निर्माता, तथा भारत रत्न से नवाजे गए थे।
उनकी पुण्यतिथि पर आइए यहां जानते हैं उनके जीवन के बारे में-
1. भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जाने-माने वैज्ञानिक और अभियंता के रूप में विख्यात रहे डॉ. अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम् के एक गांव में 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। उनका पूरा नाम 'अबुल पक्कीर जैनुलआबेदीन अब्दुल कलाम' था।
2. उनके पिता ऊंची सोच वाले व्यक्ति थे लेकिन अधिक पढ़े-लिखे तो नहीं थे। वे मछुआरों को बोट किराए पर देकर घर चलाते थे। उनके परिवार में 5 भाई और 5 बहनें थीं। डॉ. कलाम का बचपन आर्थिक तंगी में बीता।
3. डॉ. कलाम का बचपन में ही आत्मनिर्भर बनने की तरफ यह पहला कदम था, जिसमें वे रामेश्वरम के रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर जाकर समाचार पत्र एकत्र करके रामेश्वरम की सड़कों पर दौड़-दौड़कर उसका वितरण करते थे।
4. कलाम ने अपनी आरंभिक शिक्षा रामेश्वरम् में पूरी की तथा सेंट जोसेफ कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री करके मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।
5. अब्दुल कलाम वह व्यक्ति थे जो बनना तो पायलट चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणों से पायलट नहीं बन पाए। फिर हार नहीं मानते हुए जीवन ने उनके सामने जो रखा उन्होंने उसे ही स्वीकार कर साकार कर दिखाया। उनका मानना था कि जीवन में कुछ भी यदि आप पाना चाहते हैं तो आपका बुलंद हौसला ही आपके काम आएगा।
6. डॉ. कलाम प्रथम ऐसे प्रथम राष्ट्रपति रहे, जो वैज्ञानिक थे और अविवाहित भी। उन्होंने 2002 में देश के सर्वोच्च पद यानी 11वें राष्ट्रपति पद शपथ ली तथा भारत के हर वैज्ञानिक का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया।
7. इतना ही नहीं डॉक्टर अब्दुल कलाम 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण, 1997 में भारत रत्न से सम्मानित हुए।
8. उनकी पुस्तकें इंडिया 2020, विंग्स ऑफ फायर, इग्नाइटेड माइंड, माय जर्नी आदि काफी प्रेरक हैं। डॉ. कलाम के जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करने वाली दो महिलाएं थीं- एक उनकी और दूसरी प्रसिद्ध गायिका एम.एस. सुब्बलक्ष्मी। इनकी सरलता, सादगी, कर्मठता, स्नेह से वे सदा प्रभावित रहे।
9. अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम को विद्यार्थियों के प्रति विशेष प्रेम था, जिसे देखकर संयुक्त राष्ट्र ने उनके जन्मदिन को 'विद्यार्थी दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
10. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का आईआईटी गुवाहटी में संबोधन के दौरान 27 जुलाई 2015 को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। मिसाइल मैन के नाम से मशहूर रहे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की नौवीं पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।