Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारी बारिश से दिल्ली पानी पानी, इन रास्तों पर जाने से बचें

हमें फॉलो करें भारी बारिश से दिल्ली पानी पानी, इन रास्तों पर जाने से बचें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (11:10 IST)
heavy rain in delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को सुबह बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात भी बाधित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली में दिन में बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। ALSO READ: वडोदरा में 13.5 इंच बारिश से बाढ़, उफान पर विश्वामित्री नदी, सड़क पर मगरमच्छ
 
दिल्ली यातायात पुलिस ने अलर्ट जारी कर जलभराव और नालों का पानी बाहर आने के कारण प्रभावित सड़कों के बारे में यात्रियों को सूचित किया और उन्हें अन्य रास्तों से जाने के लिए कहा।
 
पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मदर टेरेसा क्रीसेंट, शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के पास न्याय मार्ग, सर एम. विश्वेश्वरैया मोती बाग मेट्रो स्टेशन, शांति पथ, भीकाजी कामा प्लेस और मोतीबाग रिंग रोड बारिश के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
 
उसने बताया कि दिल्ली के मुंडका इलाके में बारिश के बाद नालों में भरा पानी सड़कों पर आ रहा है और गड्ढों के कारण रोहतक रोड के दोनों मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया है।
 
दिल्ली में बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले हिस्सों में से एक मिंटो रोड पर सुबह-सुबह जलभराव हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि सड़क पर भरा पानी बह गया और उसे यातायात के लिए भी खोल दिया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share bazaar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में रही बढ़त